फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रतलाम में रात 10 बजे घर के बाहर से बुलेट चुरा ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 04 Feb 2023 06:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम में बदमाश बेखौफ हैं और उनके हौंसले आसमान छू रहे हैं। तभी तो सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद दो बदमाशों ने बुलेट चुरा ली। 
विज्ञापन
रतलाम में बुलेट चोरी कर ले जाते बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम शहर में चोरी की वारदातों को रोक पाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे है। कहने को पुलिस दिन के साथ रात-रात में भी शहर में भ्रमण कर गश्त करती है लेकिन उसके बदमाश बेखौफ है। बदमाश वारदातों को लगातार अंजाम देने में लगे हैं। मंत्री के दफ्तर में चोरी के बाद एक और घटना बाइक चोरी की सामने आई है, जिसमें बदमाश सीसीटीवी कैमरे में बाइक चुराकर ले जाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
बाइक चोरी की यह अन्य घटना शहर के थाना स्टेशन रोड अंतर्गत बैंक कॉलोनी की है। यहां रात करीब दस बजे दो बदमाश आए। घर के बाहर खड़ी बुलेट धकाकर ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो बदमाश पहले तो घर के बाहर आए। बुलेट को ले जाने के लिए धकाते दिखाई दिए। जब बदमाशों को सामने से कोई आता दिखाई दिया तो वह थोड़ी देर के लिए बाइक छोडकर दूर चले गए थे। 

दोबारा आए और ले गए 
करीब एक मिनट बाद दोनों बदमाश फिर से घर के बाहर आए। बाइक को धक्का देकर ले गए। घटना का खुलासा पीड़ित के घर से बाहर आने पर हुआ। घर के बाहर जब बुलेट नजर नहीं आई तो घर में लगे कैमरे देखे गए। दो बदमाश बुलेट को चुराकर ले जाते हुए साफ नजर आ रहे थे। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें