फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गया वकील, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Fri, 07 Jul 2023 04:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मध्य प्रदेश के मंदसौर में न्यायालय परिसर में एक वकील ने सुसाइड नोट लिखा और फिर गायब हो गया। पुलिस शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। 
 
विज्ञापन
मंदसौर का वकील धर्मेंद्र सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में न्यायालय परिसर में अपनी टेबल पर सुसाइड नोट लिखकर एक वकील अचानक गायब हो गया। इसकी खबर लगते ही बार एसोसिएशन के सदस्य एकत्र हुए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गायब हुए वकील की तलाश शुरू की। अब तक वकील का कुछ भी पता नहीं चल सका है।  

विज्ञापन


एडवोकेट धर्मेंद्रसिंह सोलंकी गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास न्यायालय परिसर में स्थित अपनी बैठक पर सुसाइड नोट और अन्य सामान छोड़कर चला गया। वकील की मोटरसाइकिल वही खड़ी थी। सुसाइड नोट का पता लगते ही वकील साथी और पुलिस सक्रिय हुई। पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। धर्मेंद्र को एक फुटेज में न्यायालय परिसर की घाटी उतरते देखा गया। वह अंबेडकर चौराहे तक पैदल गया और वहां से किसी की बाइक पर सवार होकर पुलिस पेट्रोल पंप चौराहे पर पहुंचा। उसने अपना मोबाइल भी बंद किया। इसके बाद सीतामऊ रोड की बस में बैठा। डिगांव उतरा। फिर कयामपुर की तरफ निकला। सीसीटीवी में आगे की लोकेशन का कुछ भी पता नहीं लगा है। इसके बाद पुलिस और वकील धर्मेंद्र की तलाश में निकले। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। धर्मेंद्र के साथियों का कहना है कि वह इतना कमजोर नहीं है कि आत्महत्या का कदम उठा लें।

टेबल पर छोड़ गया था सुसाइड नोट
शहर कोतवाली टीआई अमित सोनी ने बताया कि एडवोकेट धर्मेंद्र सोलंकी अपनी टेबल पर कागजात और डायरी छोड़कर चला गया है। सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। छानबीन की जा रही है। पहली प्राथमिकता उसे तलाशने की है। सीसीटीवी फुटेज में कोर्ट से जाते दिखा ता। पुलिस की टीमें शिवना नदी, काला भाटा, बसई चंबल नदी सहित अन्य संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें