फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आगर की बेटी हेमलता का नाम इंडिया बुक रिकार्ड में दर्ज, मालवी भाषा में लिखी किताब 'आज को ग्यान'

Fri, 07 Jul 2023 03:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP News: उज्जैन संभाग का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। आगर की बेटी हेमलता शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने मालवी भाषा में आज को ग्यान नामक किताब लिखी है।
विज्ञापन
हेमलता का नाम इंडिया बुक रिकार्ड में दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवी सुविचारों की प्रथम पुस्तक आज को ग्यान मालवी सुविचार जिसमें अधिकतम मालवी सुविचार सम्मिलित हैं कि लेखिका आगर-मालवा में जन्मी और इंदौर मे कार्यरत हेमलता शर्मा भोली बेन का नाम भारत सरकार की कीर्तिमान मानक पुस्तिका इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हेमलता शर्मा भोली बेन बताती हैं कि इस पुस्तक के नाम कई रिकॉर्ड बने हैं। यह पुस्तक मालवी सुविचारों पर प्रथम पुस्तक है। मालवी लोकभाषा के इतिहास में ऐसी कोई पुस्तक आज तक नहीं आई। लंदन पार्लियामेंट में सर्वप्रथम प्रकाश में आने वाली यह प्रथम पुस्तक भी है, जिसे लंदन ईलिंग के सांसद वीरेंद्र शर्मा, भारतीय उच्चायोग के दीपक चौधरी और लंदन की काउंसलर जकिया जुबैरी और कथा यूके के तेजेन्द्र शर्मा ने सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह पुस्तक इस मायने में भी विशिष्ट है कि मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग से संबंध साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे ने इसकी समीक्षा लिखी है। अब यह भारत सरकार के इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें