फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने पहुंची संयुक्त टीम से अभद्रता, एसडीएम ने कहा करेंगे नीलामी

Tue, 12 Mar 2024 09:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी

सार

अवैध कब्जा और निर्माण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को कब्जाधारियों और उनके समर्थकों का विरोध झेलना पड़ गया। अब प्रशासन का कहना है कि उक्त जमीन को नीलाम किया जाएगा।
 
विज्ञापन
कटनी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध कब्जा और निर्माण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को कब्जाधारियों और उनके समर्थकों का विरोध झेलना पड़ गया। अब प्रशासन का कहना है कि उक्त जमीन को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन


पूरा मामला माधवनगर अंतर्गत समदड़िया कॉलोनी के सामने का बताया गया। यहां उद्योगपति द्वारा बिना नक्शा के पास कराए ही भवन बनाया जा रहा था, पान मसाला कारोबारी पंकज आहूजा द्वारा हजारों वर्गो फीट पुनर्वास की जमीन पर कब्जा करते हुए दोनों साइड में टीन शेड लगा दिए गए थे। इन कब्जों को हटाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम सहित पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। जिन्होंने कब्जाधारियों और उनके समर्थकों के भारी विरोध के बावजूद तीन बुल्डोजर से नेस्तानाबुत कर डाला। हालांकि इस दौरान संयुक्त टीम का विरोध करने पहुंचे महापौर पति संजीव सूरी ने एसडीएम से अभद्र व्यवहार करते हुए शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने की कोशिश की और नगर निगम की टीम को मौके से रवाना कर दिया। 

कटनी एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि पंकज आहूजा द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण और कब्जे की शिकायत पर कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन पर माधवनगर पर बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई हुई है। 9 से 10 करोड़ की शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त किया है। वहीं नगर निगम द्वारा पत्र लिखकर बिना नक्शा पास के चल रहे कार्य पर रोकने और कार्रवाई में मदद मांगी थी। इस पर उनका साथ देते हुए संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। वहीं कुछ लोगों ने विरोध किया ये उनका मौलिक अधिकार है, लेकिन ऐसे कब्जाधारियों को रोकने के लिए हम आस-पास की आधा दर्जन शासकीय जमीन जो करीब 50 करोड़ की थी, उसे नीलामी करते हुए शासन के राजस्व में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें