अस्पताल पर कार्रवाई के दौरान का फोटो।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
देवी अहिल्या हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर के संचालक अजय हार्डिया पर अलग-अलग धाराओं में छह एफआईआर दर्ज की गई हैं। बिना डिग्री के भी यहां पर अजय कैंसर के मरीजों का इलाज कर रहे थे। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चितावद स्थित इनके अस्पताल को सील किया था। कल रात को भंवरकुआं थाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अजय पर केस दर्ज करवाया। खुद को डॉक्टर बताने वाले अजय पर अब तक छह एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इससे पहले हार्डिया पर भंवरकुआं थाने में ही तीन, संयोगितागंज थाने में एक और शिप्रा थाने में एक एफआईआर दर्ज है। सीएम हाउस में शिकायत हुई थी कि हार्डिया के पास बैचलर ऑफ इलेक्ट्रो हौम्योपैथी की डिग्री है। यह डिग्री लेने वाला डाक्टर एलैपैथी का इलाज नहीं कर सकता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आया और उसने तुरंत अस्पताल पर कार्रवाई की।