फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj Accident : मऊगंज में भीषण सड़क हादसा, पीछे से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, दो की मौत, कई घायल

Mon, 14 Aug 2023 12:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

Mauganj Accident News Today : मऊगंज के नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में दो यात्रियों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस शहडोल से बनारस जा रही थी।
विज्ञापन
मऊगंज में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागत मऊगंज जिले के NH-135 में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोमवार की तड़के हाइवे में डिवाइडर के पास खड़ी बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।  हादसे के बाद बस में सवार एक दर्शनार्थी यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री शहडोल जिले के ब्यौहारी से सावर होकर दर्शन करने बनारस जा रहे थे उसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन


शहडोल के ब्यौहारी से बनारस जा रही थी बस
घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के खटखरी बाजार की है। दर्शनार्थियों से भरी बस शहडोल जिले के ब्यौहारी से निकली थी, सोमवार की सुबह करीब 4:00 बजे मऊगंज के खटखरी बाजार पहुंचते ही बस का टायर अचानक से पंचर हो गया। बस ड्राइवर ने बस को वहीं, बीच में बने डिवाइडर के बगल में खड़ा किया। इस दौरान बस चालक बस का टायर बदल ही रहा था कि पीछे से आये एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और उसमें सवार सभी यात्री बुरी तरह दब गए। एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक अन्य यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार संजय गांधी अस्पताल रीवा में जारी है। वहीं अन्य लोगों का उपचार हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बनारस जा रहे थे इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया हालांकि पुलिस के द्वारा सभी यात्रियों का नाम और पता पूछा जा रहा है. ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें