फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: पूर्व गृहमंत्री के अंतिम दर्शन करने पहुंचे CM शिवराज, परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की

Mon, 14 Aug 2023 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को छतरपुर के महाराजपुर में पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे, उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
पूर्व गृहमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे छतरपुर के महाराजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह और जल संसाधन राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार के अंतिम दर्शन किए। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ रामदयाल अहिरवार को अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद उन्होंने रामदयाल अहिरवार के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सीएम के अचानक दौरे के चलते छतरपुर जिले के महाराजपुर में हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से महाराजपुर पहुंचे, वहां से वह हेलीकॉप्टर से ही प्रस्थान कर गये।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें