फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शादी से मना करने पर युवती ने लिव-इन पार्टनर की सरेराह कर दी पिटाई, कालर पकड़कर ले गई थाने

Mon, 01 May 2023 07:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक को प्रेम-प्रसंग के बाद लिव-इन रिलेशन में रहना भारी पड़ गया। शहर के बीच बाजार में ही युवक के साथ सड़क पर उसकी पूर्व प्रेमिका ने जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
युवती ने लिव-इन पार्टनर की सरेराह कर दी पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन में एक युवती ने अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर प्रेमी को सरेराह पीटते हुए कालर पकड़कर थाने तक ले गई। सड़क पर हंगामा हिट देख लोगों ने इस हंगामे के वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। बताया जा रहा है कि युवक-युवती लंबे समय से लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन जब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया तो युवती ने उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। लेकिन युवक जमानत पर बाहर घूम रहा था। यही बात युवती को खटक गई और उसने युवक की न सिर्फ सरेराह पिटाई की, बल्कि उसे कालर पकड़कर थाने भी ले गई। फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन




खरगोन शहर में सोमवार को प्रेम-प्रसंग के चलते हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। लगभग तीन साल से युवक-युवती के बीच चल रहे विवाद ने भरे बाजार हंगामे का रूप ले लिया और मामला थाने तक आ पहुंचा। जहां पुलिस को मामला सुलझाने में खासी मशक्कत करना पड़ रही है। दरअसल, एक युवती ने बिस्टान रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक युवक को देख अपना आपा खो दिया और सरेराह युवक को पीट दिया। युवक की पिटाई के बाद युवती उसे कालर पकड़कर थाने लेकर पहुंच गई। इस दौरान रास्ते भर लोग युवक-युवती को देख पीछे पीछे थाने तक पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, युवक-युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते दोनों लिव-इन में रह रहे थे। युवती ने युवक से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बस इसी बात से नाराज युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया, लेकिन युवक ने कोर्ट से जमानत ले ली। जमानत मिलने के बाद वह युवती को शहर में घूमता देख भड़क गई और युवक पर सरेराह बरस पड़ी।
विज्ञापन


युवती ने युवक के साथ सरेराह मारपीट करने के बाद उसकी कालर पकड़ कर थाने लाने के बाद आरोप लगाया कि युवक उसे केस वापस लेने के लिए धमका रहा है। जबकि युवक के परिजनों का कहना है कि  मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन जमानत मिलने से युवती में बौखलाहट है, जिसके चलते उसने युवक के साथ बीच बाजार मारपीट की और उसे थाने ले आई। फिलहाल, खरगोन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें