फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पत्नी से बर्बरता पर दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला था पिता, दबंगों का घर तोड़ने के लिए दिया धरना

Sat, 09 Mar 2024 08:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

पांच दिन पहले मंदसौर जिले के ग्राम रुंडी में पत्नी के साथ बर्बरता करने वालों पर कार्रवाई न होने पर पिता ने दो बच्चों की हत्या की और फिर फांसी पर झूल गया था। इस मामले में ग्रामीणों ने आरोपियों के घर तोड़ने की मांग को लेकर धरना दिया है।
विज्ञापन
मंदसौर में ग्रामीणों ने सुशासन परिसर में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रुंडी निवासी प्रकाश बंजारा ने तीन माह पूर्व पत्नी के साथ दबंगों की बर्बरता और मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने से आहत होकर दो बच्चों को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मृतक प्रकाश बंजारा के पास से सुसाइड नोट भी मिला था। इसमे गांव के ही सात लोगों पर पत्नी के साथ मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग की थी। घटना के पांच दिन बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके विरोध में मृतक प्रकाश बंजारा के परिजन और ग्रामीण सुशासन भवन पहुंचे और यहां धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

 
सुशासन भवन परिसर में धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि घटना के दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने वादा किया था कि तीन दिन में आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। पांच दिन बाद भी आरोपियों के मकान पर बुलडोजर नहीं चला है। हमने शामगढ़ तहसीलदार को भी ज्ञापन सौंपा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर हमें यहां आना पड़ा। अधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन और ग्रामीण माने और धरना समाप्त किया। मामले में अधिकारियों का कहना है कि जिन आरोपियों के अवैध मकान को तोड़ा जाना है वह जेल में बंद है। इस वजह से आरोपियों को नोटिस तामिल नहीं हो पाया। अब प्रशासन आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर जेल में बंद आरोपियों को नोटिस देने की बात कह रहा है।

यह थी घटना
शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रुंडी निवासी प्रकाश बंजारा ने चार मार्च को अपने दो बच्चों सुमन और विशाल को फांसी पर लटकाया। फिर खुद प्रकाश ने भी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक प्रकाश बंजारा की जेब से चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें मृतक ने गांव के ही राजू, कालू, सोनू, गोविंद, लीला बाई, नोजीबाई व गीता बाई की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करना बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें