फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रायसेन के किन्नरों ने विदिशा के किन्नरों पर किया हमला, मारपीट में सोने के जेवर हुए गायब

Wed, 21 Jun 2023 05:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील के गांव मानोरा में रथ यात्रा में पहुंचे विदिशा के किन्नरों के साथ रायसेन के आधा दर्जन से ज्यादा किन्नरों ने मारपीट कर दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में किन्नरों के दो गुटों में संघर्ष का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन




बता दें कि विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील के गांव मानोरा में रथ यात्रा में पहुंचे विदिशा के किन्नरों के साथ रायसेन के आधा दर्जन से ज्यादा किन्नरों ने मारपीट कर दी। विदिशा के गुरु रतन नायक और उनके साथ उत्सव में जैसे ही मंडली पहुंची उनके अन्य साथियों के साथ मारपीट की गई। उनके सोने की चेन और मंगलसूत्र भी मारपीट में गुम हो गया है। इसको लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर रत्ना नायक और उनकी मंडली द्वारा एसपी से न्याय की गुहार लगाई वहीं उक्त मामले में एसपी ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें