फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गांधीसागर के पानी से खिमला ब्लॉक में बनेगी बिजली, 13000 करोड़ के पॉवर जनरेशन प्रोजेक्ट का काम जारी

Mon, 25 Dec 2023 10:27 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच

सार

13 हजार करोड़ लागत से निर्माणाधीन ग्रीनको पॉवर जनरेशन प्रोजेक्ट की विशेषता यह है कि इसमें पानी का पुन:उपयोग हो सकेगा और बिजली उत्पादन से पानी व्यर्थ नहीं बहेगा। इस प्रोजेक्ट का कार्य मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
नीमच के पास 13 हजार करोड़ से बन रहे प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गांधी सागर जलाशय से सटे खिमला ब्लॉक में लगभग 13 हजार करोड़ लागत से ग्रीनको पॉवर जनरेशन प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से जारी है। इस परियोजना के तहत गांधी सागर का जल एक बड़े सम्पवेल में स्टोरेज कर उससे बिजली उत्पादित की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि इस प्रोजेक्ट की विशेषता यह है कि इसमें पानी का पुन:उपयोग हो सकेगा और बिजली उत्पादन से पानी व्यर्थ नहीं बहेगा। इस प्रोजेक्ट का कार्य मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद बिजली का उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। प्रोजेक्ट के निर्माण में लगभग 2000 लोगों की टीम काम कर रही है। कलेक्टर दिनेश जैन ने रविवार को नीमच जिले की रामपुरा तहसील के खिमला ब्लॉक में प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर जैन ने प्रोजेक्ट इंजीनियर से प्रोजेक्ट के विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य से संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बताया गया कि गांधीसागर के किनारे पानी को रोकने के लिए एक डेम व सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही पानी के स्टोरेज के लिए ही एक बड़े वाटर टैंक का निर्माण भी तेजी से जारी है। इस परियोजना में लगभग दो हजार लोगों, इंजीनियर्स एवं अन्य स्टाफ की टीम कार्य कर रही है। कलेक्टर ने ग्रीनको प्रोजक्ट के कार्य की प्रगति पर संतोष जताया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट निरीक्षण के दौरान एसडीएम पवन बारिया, सहायक संचालक जगदीश मालवीय, तहसीलदार मुकेश निगम तथा ग्रीनको पावर जरनेटर कंपनी के अधिकारी, ईंजीनियर्स उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें