फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कुएं में मिला बाघ का शव, दो महीने से आसपास घूम रहा था, शिकायत के बाद भी वन विभाग नहीं कर सका था तलाश

Thu, 02 Nov 2023 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के एक गांव के कुएं में बाघ का शव मिला है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका है कि शिकार करने के लिए बाघ गांव में आया होगा, और कुएं में जा गिरा।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में टाइगर का शव मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के छिंदवाड़ा इलाके में एक बाघ का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। वन विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। ये वही बाघ बताया जा रहा है, जो बीते दो महीने से इलाके में मूवमेंट कर रहा था। वन विभाग कई बार कोशिश के बाद भी इसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले में फैले जंगल के बफर जोन से लगे ग्राम सिंगोड़ी का है। गांव की बाड़ी में रहने वाले किसान शिशुपाल रघुवंशी के खेत में स्थित कुएं में बाघ का शव मिला है। गुरुवार सुबह किसान ने कुएं में शव देखा तो वन विभाग को सूचना दी। इधर गांव में खबर फैलते ही काफी भीड़ लग गई। वन विभाग का टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बाघ के शव को कुएं से बाहर निकाला तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बता दें कि पिछले लंबे समय से इस क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट बनी हुई थी। चार दिन पहले ही बाघ ने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया था। गांववालों ने बाघ के मूवमेंट की सूचना वन विभाग को दी थी। वन विभाग तमाम प्रयास के बाद भी बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाया। फिलहाल बाघ कुएं में कैसे गिरा इसकी जांच जारी है। 
विज्ञापन


दो दिन पुराना लग रहा शव
वन विभाग की मानें तो टाइगर के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो दिन पहले वह कुएं में गिरा होगा। आशंका जताई जा रही है कि यह बाघ का शावक दो दिन पहले इस क्षेत्र में आया था तथा किसी शिकार के चक्कर में भागते भागते कुएं में जा गिरा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें