फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM शिवराज ने खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

Tue, 21 Nov 2023 04:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद वितरण की समीक्षा बैठक की। शिवराज ने अधिकारियों को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मतदान के चार दिन बाद खाद वितरण की समीक्षा की। उन्होंने खरीफ उर्वरक व्यवस्था और रबी बोवनी की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन दिन में प्रदेश में वर्षा की संभावना है। इसके बाद उर्वरक की मांग बढ़ेगी। अत: सभी केंद्रो पर उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता और उचित वितरण व्यवस्था सुनश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आंतरिक वितरण पर निगरानी की व्यवस्था सजग और सुचारू रूप से जारी रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले बैठक में जानकारी दी गई अब तक रबी फसल की 81 लाख 71 हजार हेक्टर क्षेत्र में बोवनी हो चुकी है, जो गत वर्ष 5.33 प्रतिशत अधिक है। सीएम ने यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी की संभागवार उपलब्धता, विक्रय तथा शेष स्टॉक की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। विपणन संघ के 422 विक्रय केंद्र संचालित है। विपणन सहकारी समितियों के 154 विक्रय केंद्रों से नगद उर्वरक विक्रय आरंभ किया गया है। विपणन सहकारी समितियां द्वारा अतिरिक्त 92 विक्रय केंद्र आरंभ किए गए हैं और किसानों को लाइन से बचने के लिए टोकन व्यवस्था की जा रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें