छिंदवाड़ा के बीसापुर में रहने वाले रेलवे के जवान की नागालैंड चुनाव ड्यूटी से लौटते वक्त हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ बीसापुर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। होली के एक दिन पहले आई इस खबर के बाद बीसापुर गांव में शोक की लहर है। वहीं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
ग्राम के सरपंच वेद सिसोदिया के मुताबिक गोविंद कुमार बनवारी बिहार के कटिहार जिले आपीएसएफ में जवान थे। यहीं उनकी तैनाती थी। यहां से वह नागालैंड में चुनाव कराने के लिए पहुंचे थे। वहां से लौटते समय वह पुलिस वैन में ही सो गए थे। बाद में उठ नहीं पाए। अन्य साथी जवान उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। विशेष वाहन से उनका शव सोमवार रात को उनके गृह ग्राम पहुंच जाएगा, जहां उनकी अंत्येष्टि होगी।
गांव में शोक की लहर
गोविंद बनवारी रेलवे में तैनात थे। वे काफी मिलनसार थे। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर दिखी। उनके घर में उनकी पत्नी और दो बच्चियां हैं। अचानक हुए निधन की खबर से वे सभी सदमे में हैं। मंगलवार दोपहर को बनवारी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।