Twisha Case: भोपाल के त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। टीम ने पुलिस आयुक्त को बताया कि एसआईटी की केस डायरी अधूरी है। डायरी में समर्थ सिंह से पूछताछ का बिंदुवार विवरण दर्ज नहीं मिला। पढे़ं पूरी खबर
राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की विशेष जांच टीम तीन दिन की पूछताछ के बाद भी आरोपी पति समर्थ सिंह से कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं कर सकी। बताया जा रहा है कि समर्थ ने पूछताछ में वही बातें दोहराईं जो पहले से मीडिया और परिजनों के माध्यम से सार्वजनिक हो चुकी हैं।
सीबीआई ने केस डायरी में बताईं कमियां
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई टीम ने पुलिस आयुक्त को बताया कि एसआईटी की केस डायरी अधूरी है। डायरी में समर्थ सिंह से पूछताछ का बिंदुवार विवरण दर्ज नहीं मिला। इसके अलावा हर 24 घंटे में कराई गई मेडिकल रिपोर्ट, समर्थ और गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जब्ती और उनकी जांच से जुड़े दस्तावेज भी पूरी तरह संलग्न नहीं पाए गए। सीबीआई की आपत्तियों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डीसीपी जोन-2 विकास सहवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर शाम तक केस डायरी को अपडेट करने का काम किया।
परिजनों से भी मिली सीबीआई टीम
मंगलवार को सीबीआई अधिकारियों ने शाहजहांनाबाद स्थित आर्मी मैस में ठहरे त्विषा शर्मा के भाई और अन्य परिजनों से भी मुलाकात की। टीम ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। हालांकि, परिजन उसी दिन अस्थि विसर्जन के लिए ऋषिकेश रवाना हो गए, इसलिए उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। सीबीआई ने बताया कि सभी परिजनों के बयान जल्द ही दिल्ली में दर्ज किए जाएंगे।
पढ़ें: त्विषा की सास गिरिबाला के घर पहुंची CBI, ससुरालजन व मायके वालों से की बात; जल्द खुलेगा राज
दहेज और 20 लाख रुपये की मांग का आरोप
सीबीआई द्वारा दर्ज नई एफआईआर में त्विषा के परिजनों के आरोपों के आधार पर विदाई के समय 2 लाख रुपये दहेज मांगने और बाद में 20 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग का जिक्र है। बताया गया है कि शादी से पहले त्विषा शर्मा के म्यूचुअल फंड में करीब 20 लाख रुपये थे। शादी के बाद जब त्विषा भोपाल में रहने लगी तो समर्थ सिंह को इसकी जानकारी मिली। आरोप है कि इसके बाद समर्थ और उसकी मां गिरिबाला सिंह ने इस रकम को FD के रूप में समर्थ के नाम कराने या खाते में ट्रांसफर कराने के लिए त्विषा पर दबाव बनाया। इसी रकम को लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ।
अदालत में जवाब पेश, हाईकोर्ट में आज सुनवाई