फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नीमच में शराब कारोबारी पर दिनदहाड़े चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक हमलावर की मौत

Sun, 04 Feb 2024 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच

सार

नीमच निवासी शराब कारोबारी अशोक अरोरा अपने ऑफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। तभी केंट थाना क्षेत्र स्थित लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार (क्रेटा) में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी हमले में एक हमलावर की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शराब कारोबारी पर हमला करने वाला आरोपी गाड़ी से गिर गया, जिसे अस्पताल भेजा गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नीमच में दिन दहाड़े शराब कारोबारी पर फायरिंग की घटना से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों ने शराब कारोबारी पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें वे घायल हो गए, वहीं जवाबी फायरिंग में एक शूटर को गोली लगी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार नीमच निवासी शराब कारोबारी अशोक अरोरा अपने ऑफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। तभी केंट थाना क्षेत्र स्थित लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार (क्रेटा) में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें वे घायल हो गए। जवाब में अशोक अरोरा की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक शूटर को गोली लगने से वह कार से नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम बाबू मजहर उर्फ बाबू फकीर बताया जा रहा है। वहीं दो अन्य आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी अमित तोलानी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी अमित तोलानी ने बताया शराब कारोबारी अशोक अरोरा पर फायरिंग की गई, जिसमे वे घायल हुए हैं। वहीं जवाबी फायरिंग में एक की मौत हुई है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ये पता करने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें