फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, छोटे भाई ने ही पहले कराया बीमा, फिर गोली मारकर कर दी हत्या

Thu, 27 Apr 2023 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह में शराबी भाई से छुटकारा पाने के लिए छोटे भाई ने पहले भाई का बीमा कराया फिर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस को गुमराह करने शव के पास बैठा आरोपी भाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी चिराई के जंगल में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इस हत्याकांड में अगारा गांव में रहने वाले मृतक सुरेंद्र सिंह के छोटे भाई ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की थी और तोलिए से गला दबाया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी भाई ने बताया कि उसका बड़ा भाई शराबखोरी करता था। जिससे वह काफी कर्ज में डूब गया था। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए उसने 9 महीने पहले योजना बनाई और अपने भाई-भाभी का 5 लाख का बीमा कराया और 22 अप्रैल की रात शराब पिलाकर जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को उलझाने के लिए भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी बटियागढ़ थाने में दर्ज कराई थी।

23 अप्रैल को छोटे बेटे के कहने पर मृतक की मां ने पुलिस थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। 24 अप्रैल की सुबह बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी चिराई के जंगल में सुरेंद्र पिता मुकुंद लोधी (35) का शव मिला। उसके शरीर में गोली का घाव था, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस को मृतक के छोटे भाई वीरेंद्र सिंह पर संदेह हुआ। जब उसे बुलाकर पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी  छोटे भाई वीरेंद्र सिंह के अलावा उसके दोस्त भान सिंह निवासी धोराज को भी गिरफ्तार किया है। मृतक के कॉल रिकार्ड्स के आधार पर छोटे भाई वीरेंद्र सिंह पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी भान सींग के साथ मिलकर अपने बड़े भाई सुरेंद्र सिंह की हत्या की है। 
विज्ञापन


भाई की शराबखोरी से था परेशान
आरोपी ने बताया कि मेरा बड़ा भाई सुरेंद्र सिंह शराब, गांजा पीने का आदी था। वह घर पर अनावश्यक वाद-विवाद करता था। उसके कारण मैं कर्जे में डूब गया था। मैंने करीब 8 माह पहले एक योजना बनाई और अपने बड़े भाई सुरेंद्र सिंह व भाभी का 5 लाख का बीमा करा दिया था जिसकी किश्त मैं भर रहा था। मैंने सोचा कि भाई की चुपचाप हत्या कर दूंगा तो बीमा की लाखों रुपये की राशि और पैतृक जमीन मुझे मिल जाएगी। साथ ही भाई की शराबखोरी से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसी के चलते मैंने 22 अप्रेल को अपने साथी भान सींग के साथ मिलकर बड़ी चराई के पास जंगल में अपने भाई सुरेंद्र सिंह के साथ शराब पी और मौका देखकर भाई सुरेंद्र सिंह को बारह बोर के कट्टे से गोली मार दी। फिर मौत की  पुष्टि के लिए मैंने और भान सींग ने सुरेंद्र का तौलिया से गला दबा दिया। किसी को मुझ पर संदेह न हो इसलिए मैंने और भान सींग ने सुरेंद्र का मोबाइल फेंक दिया और देशी कट्टा छुपाकर चुपचाप अपने -अपने घर चले गए थे। फिर अगले दिन अपनी मां को भेजकर थाने में भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट करवा दी। एसपी ने बताया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें