फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कोलार सिक्स लेन रोड चुनाव से पहले होगा तैयार, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Thu, 27 Apr 2023 07:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कलेक्टर आशीष सिंह ने कोलार सिक्स लेन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने  पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम को निर्देश दिए कि चूना भट्टी से कोलार चौराहे तक बनने वाली 30 मीटर की रोड के लिए जगह की आवश्यकता होने पर शासकीय भूमि पर निर्मित दुकान मकानों पर लाल निशान लगाए। 
विज्ञापन
कलेक्टर आशीष सिंह ने निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल की कोलार सिक्स लेन सड़क विधानसभा चुनाव से पहले तैयार होगी। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण कर नवंबर से पहले सड़क का पूर्ण करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

 
कलेक्टर आशीष सिंह ने कोलार सिक्स लेन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने  पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम को निर्देश दिए कि चूना भट्टी से कोलार चौराहे तक बनने वाली 30 मीटर की रोड के लिए जगह की आवश्यकता होने पर शासकीय भूमि पर निर्मित दुकान मकानों पर लाल निशान लगाएं और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करें। एसडीएम टीटी नगर संजय श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि नगर निगम के साथ मिलकर दोनों और से अतिक्रमण हटाएं।

कोलार चौराहे से गोल चौराहे तक 32 मीटर की रोड बनना है इसके लिए भी जमीन की आवश्यकता होने पर शासकीय भूमि पर लाल निशान लगाकर कोलार एसडीएम अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही यदि 32 मीटर दायरे में निजी भूमि आ रही है तो नगर निगम आयुक्त भूमि स्वामी को अतिरिक्त एफएआर और टीडीआर देने के प्रस्ताव पर चर्चा कर सिक्स रोड निर्माण के लिए जगह उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

 
कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार को निर्देश दिए है कि नवंबर से पहले 15 किमी के 6 लेन रोड का निर्माण पूर्ण करना है। इसके लिए एक साइड से तीन जगह काम शुरू किया जाए। जिससे एक साइड के रोड का काम दो माह में पूर्ण किए जा सके। एक रोड निर्माण के बाद दूसरे साइड के रोड का काम शुरू हो और यातायात भी अवरूद्ध नहीं हो।  रोड निर्माण की गति को बढ़ाया जाए और अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही भी एसडीएम तुरंत शुरू करें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें