फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना में बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने की छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत के बाद नेता गिरफ्तार

Sun, 26 Nov 2023 10:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी के सोहावल मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि लिफ्ट देने के दौरान बीजेपी नेता ने कार में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पर बोलेरो में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छात्रा सतना शहर की इंदिरा कन्या महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में पढ़ाई करती है। वह गांव से रोजाना महाविद्यालय आती-जाती है। शनिवार को वह कॉलेज जाने के लिए निकली। इसी बीच बीजेपी सोहावल मंडल का अध्यक्ष कल्याण सिंह वहां पहुंच गये। उसने छात्रा को महाविद्यालय तक छोड़ने की पेशकश की। छात्रा के परिजन भी कल्याण सिंह के पहचान वाले थे। इस वजह से उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं की और वे भी बेटी को उसके साथ उसकी बोलेरो में बैठकर सतना शहर भेज दिया।

कुछ दूर चलने के बाद कल्याण सिंह की बुरी नीयत उस पर हावी हो गई। वह छात्रा के साथ गंदी बातें करने लगा। छात्रा ने उसकी बातों पर किया और अपने परिजनों को फोन लगा दिया। उसने परिजनों को बीजेपी नेता की करतूतें बताईं और फिर सिविल लाइन थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराई। कुछ ही देर के अंदर सिविल लाइन पुलिस ने बीजेपी नेता कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर उसकी बोलेरो (MP-19 CC-9721) जब्त कर ली।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी बीजेपी नेता कल्याण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें