सतना में चोरी से चलाए जा रहे थ्रेशर पर जुर्माना।
- फोटो : अमर उजाला
सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम खरमसेड़ा में बिजली चोरी कर थ्रेशर चलाकर फसलों की गहाई की जा रही थी। सूचना मिलने बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि 15 थ्रेशर बिजली चोरी कर चलाए जा रहे हैं। टीम ने चोरी की बिजली से चल रहे सभी 15 थ्रेशर पर जुर्माना लगाया है।
बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता जीडी त्रिपाठी ने विद्युत चोरी की रोकथाम के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता जेएल चौरसिया सहित कर्मचारियों की टीम सूचना मिलने पर ग्राम खरमसेड़ा पहुंची। टीम ने पाया कि गांव में 15 थ्रेशर बिजली चोरी कर चलाए जा रहे हैं। बिजली चोरी कर थ्रेशर चलाने वालों में रघुनाथ पटेल, शिव प्रसाद पटेल, कैलाश पटेल, सौखीलाल पटेल, विशम्भर पटेल, विनोद कुमार पटेल, शिवकुमार पटेल, रामनिवास कुशवाहा, कल्लू पटेल, कोदूलाल यादव, राजाराम यादव, मुनेंद्र पटेल और संतोष द्विवेदी और ग्राम बरतोना के भगवानदीन लोनी, शारदा प्रसाद तिवारी शामिल हैं।