फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today:मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, पचमढ़ी में रात का पारा 1.5 डिग्री पहुंचा, अगले 48 घंटे भी रहेगी कड़ाके की ठंड

Thu, 27 Jan 2022 12:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट रही। पचमढ़ी में रात का पारा 1.5 और रायसेन में 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे भी कड़ाके की सर्दी के बीच बीतेंगे।  
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट रही। पचमढ़ी में रात का पारा 1.5 और रायसेन में 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे भी कड़ाके की सर्दी के बीच बीतेंगे।  
विज्ञापन


मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर और खंडवा में सीवियर कोल्ड वेव रही। मलाजखंड, भोपाल, इंदौर, बैतूल, धार, गुना, होशंगाबाद, रतलाम, खरगौन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नौगांव में शीतलहर का असर रहा। नरसिंहपुर और सिवनी को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पचमढ़ी में 1.5, रायसेन में 3.5, नौगांव में 4.0, उमरिया में 4.5, रीवा में 4.6, गुना-उज्जैन-खरगौन में 5.0, ग्वालियर में 5.2, भोपाल 5.3, बैतूल-खंडवा-शाजापुर-छिंदवाड़ा में 5.4, मंडला में 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन के तापमान की बात करें तो रायसेन (17.4) में सबसे कम रहा। बैतूल में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब साढ़े आठ डिग्री तक गिरा है। बड़े शहरों के हाल जानें तो भोपाल में 5.3, ग्वालियर में 5.2, इंदौर में 6.8, जबलपुर में 6.8 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया। भोपाल में 19, इंदौर में 19.5, ग्वालियर में 19, जबलपुर में 19.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी जारी है। अफगानिस्तान से पाकिस्तान से होते हुए आ रही हवाएं उत्तर की बर्फबारी के कारण ठंडी और नमी भरी हो जाती हैं। पहली बार मध्यप्रदेश में इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। 29 जनवरी से ठंड से हल्की राहत मिलेगी। 2 फरवरी से प्रदेश में एक और सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे हल्की बारिश होने से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। इसका असर भी दो से तीन दिन तक रहेगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में फिर बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
विज्ञापन


अगले दो दिन और ठंडे
मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। ग्वालियर-सागर संभाग में कोहरा रहा। सागर-खंडवा में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा तो छिंडवाड़ा, मलाजखंड, जबलपुर, नौगांव, होशंगाबाद, बैतूल, भोपाल, रायसेन, धार, खरगौन, रतलाम, गुना में शीतलहर का असर रहा। मलाजखंड, टीकमगढ़, दमोह, बैतूल, भोपाल, रायसेन, इंदौर, धार, खंडवा, उज्जैन, दतिया में तीव्र शीतल दिन रहा। अगले दो दिनों की बात करें तो रीवा, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर, सागर, होशंगाबाद, बैतूल, भोपाल, रायसेन, सीहोर, धार, खंडवा, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, गुना में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं तीव्र शीतलहर चलने की संभावना है। साथ ही इंदौर  संभाग के जिलों में उज्जैन, दतिया, टीकमगढ़, बैतूल, दमोह, बालाघाट में  दो दिन तीव्र शीतल दिन रहेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें