फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 पर पहुंचा, 20 जिलों में रहा लू का प्रभाव

Fri, 01 Apr 2022 01:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की सीमा से लगे राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में काफी गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश का पारा भी चढ़ रहा है। सीजन में पहली बार दिन का तापमान 43 और रात का पारा 24.5 पहुंचा है। प्रदेश के 20 जिलों में लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में गर्मी सितम ढाने लगी है। पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाओं से पारा लगातार चढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गर्मी सितम ढाने लगी है। पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाओं से पारा लगातार चढ़ रहा है। सीजन में पहली बार दिन का तापमान 43 और रात का पारा 24.5 पहुंचा है। दो-तीन जिलों को छोड़ दें तो सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 के ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश के 20 जिलों में लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश की सीमा से लगे राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में काफी गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश का पारा भी चढ़ रहा है। हालांकि प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

खरगोन में पारा 43 पर पहुंचा
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो लगभग पूरे प्रदेश में पारा 40 के ऊपर है। सबसे गर्म खरगोन रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह में 42.8, नौगांव में 42.6, खंडवा-खजुराहो में 42.5, राजगढ़-सतना-टीकमगढ़ में 42, ग्वालियर में 41.8, दतिया में 41.7, सागर-उमरिया में 41.3, होशंगाबाद-रीवा में 41.2, गुना-सीधी में 41, धार-शाजापुर-जबलपुर में 40.7, मंडला-सिवनी में 40.6, भोपाल में 40.4, रायसेन-छिंदवाड़ा में 40.2, उज्जैन-नरसिंहपुर में 40 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 
विज्ञापन


शाजापुर की रात सबसे गर्म
न्यूनतम तापमान में सबसे आगे शाजापुर रहा। यहां रात का पारा 24,5 डिग्री पर पहुंच गया है। दमोह में 23, ग्वालियर में 22.9, सागर में 22.6, सतना में 22.3, सीधी में 22.8, राजगढ़ में 22.2, खंडवा में 22, होशंगाबाद में 21.5, दतिया में 21.2 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.4 और 20.6, इंदौर में 38.9 और 20.6, ग्वालियर में 41.8 और 22.9, जबलपुर में 40.7 और 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।  

कैसा रहेगा आने वाला मौसम
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नौगांव, टीकमगढ़, दमोह, ग्वालियर में तीव्र लू का प्रभाव रहा। रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सिवनी, खजुराहो, सागर, भोपाल, राजगढ़, खरगोन, दतिया, गुना में गर्म थपेड़ों ने परेशान किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले पांच दिन तक रीवा-सागर संभाग के जिलों में तथा उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, भोपाल, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में लू चलने की संभावना है। 

गर्मी में रखें ये सावधानियां
मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील भी की है। कहना है कि सूर्य की किरणों के साथ संपर्क में आने से बचें। हल्के रंग के सूती कपड़ें पहनें। अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें