फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कमर्शियल सिलेंडर से छोटी टंकी में गैस भर रहा था हॉकर, अचानक हुए ब्लास्ट ने ले ली जान

Fri, 01 Apr 2022 01:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक गैस हॉकर की सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मौत हो गई, हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक अपने घर में अवैध तरीके से कर्मशियल सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करता था।
विज्ञापन
सिलेंडर में ब्लास्ट से हॉकर की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बड़ी गैस की टंकी से छोटी टंकी में गैस रिफिल करते समय ब्लास्ट होने से एक हॉकर की मौत हो गई। हादसे में पास ही खड़ी उसकी पत्नी गंभीर रूप से भर्ती हुई है, जिसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। 
विज्ञापन


द्वारकापुरी टीआई सतीश द्विवेदी के अनुसार अजय पिता (उम्र 42 वर्षीय) बृजभूषण पाल निवासी 12, ऋषि पैलेस की हादसे में मौत हो गई है। उसकी पत्नी वीणा भी ब्लास्ट में जख्मी हुई है। टीआई के अनुसार घटना बुधवार सुबह 7 बजे मृतक के घर की है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह हॉकर था और सिलेंडर को लोडिंग से लोगों के घर सप्लाई करता था।

अवैध तरीके से रिफिल करता था सिलेंडर 
मृतक के घर से 20 कमर्शियल सिलेंडर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अजय अवैध तरीके से रोजाना बड़े सिलेंडर से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरता था। मौत से पहले बुधवार को भी वह रोज की तरह गैस भर रहा था, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। रिफिलिंग के दौरान पत्नी पास में खड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें