फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : खंडवा में मदरसे के मौलवी ने की 11 वर्षीय छात्र की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया केस 

Mon, 06 Sep 2021 09:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा 

सार

पीड़ित छात्र पिटाई के कारण अगस्त के पहले सप्ताह में मदरसे से भाग गया था। मौलवी के खिलाफ बाल अपराध संरक्षण कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक मदरसे के 62 वर्षीय मौलवी के खिलाफ नाबालिग छात्र की कथित पिटाई का मामला दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


खंडवा के शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ललित गठरे के अनुसार 11 वर्षीय लड़के के एक परिजन की शिकायत पर मौलाना फैजान के खिलाफ मामला दायर किया गया। वह बोरगांव गांव में स्थित जामिया खैरुल उलूम का मौलवी है। फैजान पर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, मौलवी द्वारा पिटाई किए जाने के बाद पीड़ित लड़का अगस्त के पहले सप्ताह में मदरसे से भाग गया था। इसके बाद उसने अपने चाचा को घटना की जानकारी दी। फिर चाइल्डलाइन की मदद से पदम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। चाइल्डलाइन के अधिकारी मदरसे की जांच करेंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें