केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार महीने बाद एक दिवसीय भोपाल दौरे पर शनिवार रात 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। शाह देर रात पहुंचने के बाद होटल ताज लेक फ्रंट में ठहरेंगे। अमित शाह कल इंटर स्टेट काउंसिल समेत पांच अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री सोमवार को इंटर स्टेट काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक 11 बजे से 1 बजे तक कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होंगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव और दो-दो मंत्री भी भाग लेंगे। इंटर स्टेट काउंसिल में मध्य प्रदेश के करीब दो दर्जन मुद्दों पर चर्चा होंगी। इसमें पॉक्सो एक्ट, पुलिस के मॉडर्नाइजेशन का फंड बढ़ाना, भोपाल-इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, होम गार्ड समेत पुलिस के रिफॉर्म के लिए फंड बढ़ाने समेत अन्य मुद्दे शामिल होंगे।
गृहमंत्री दोपहर 2 बजे लाल परेड ग्राउंड आकर हेलीकॉप्टर से पुलिस अकादमी भौंरी पहुंचेंगे। यहां बरखेड़ा बोंदर में नेशनल फारेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में 1 घंटे रूकने के बाद वापस हेलीकॉप्टर से लाल परेड आएंगे। यहां लाल परेड ग्राउंड से रवींद्र भवन पहुंचेंगे। 3.50 पर मध्य प्रदेश पुलिस के आवासों एवं प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से शाह शाम 5 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। जहां भारत नई शिक्षा नीति पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगे।
यहां से शाह करी 6.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुचेंगे। जहां डिनर के बाद साढ़े सात बजे होटल ताज पहुचेंगे। यहां कृषि विपणन में सहकारी संस्थाओं के रोल को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद स्टेट हेंगर पहुंच कर करीब 9.15 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
शाह की सुरक्षा के लिए दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस और तीन हजार के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात है। एसपीजी ने शाह के आने से पहले सुरक्षा संभाल ली है। भोपाल में सीसीटीवी, ड्रोन समेत ऊंची इमारतों से निगरानी की जा रही है। अमित शाह का शनिवार रात 11 बजे स्टेट हेंगर से पहुंचकर होटल ताज पहुंचने का कार्यक्रम है। सुरक्षा की दृष्टि से वीआईपी के आगमन के एक घंटे पूर्व से ही यातायात व्यवस्था में परिर्वतन किया गया है।
यह रहेगी यातायात की व्यवस्था
- गांधी नगर तिराहा से नसिंहगढ़ तिराहा लालघाटी की ओर आने वाले सभी प्रकार के मध्यम/ भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- राजगढ़, गुना, ग्वालियर से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड के लिए मुबारकपुर बायपास से खजूरी सड़क बायपास बैरागढ़ होकर आ जा सकेंगी।
- लालघाटी चारौहे से नरसिंहगढ़ तिराहा की ओर सभी प्रकार के मध्यम व भारी माल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- यात्री बसें लालघाटी से ग्वालियर, गुना, राजगढ़ की ओर जाने के लिए बैरागढ़, खजूरी बायपास, मुबारकपुर होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगी।
- नरसिंहगढ़ तिराहा से लालघाटी की ओर जीप/कार/दुपहिया वाहन भी वीआईपी के आगमन के आधा घंटे पूर्व प्रतिबंधित रहेंगे।
- वीआईपी के स्टेट हेंगर से रवाना होने पर लाल घाटी से वीआईपी रोड की ओर, रेतघाट से वीआईपी रोड की ओर, मोती मस्जिद से पॉलीटेक्नीकी ओर, पोलीटेक्नीक से मोदी मस्जिद की ओर, डिपो चौराहा से स्काउट गाईड तिराहा होकर स्मार्ट रोड होकर पोलीटेक्नीक चौराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।