फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: पीसी शर्मा ने खरगे को टोका, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- एक मिनट में भाषण खत्म नहीं होगा, चाहे जेल भेजो

Wed, 15 Nov 2023 10:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा समेत मंच पर मौजूद नेताओं ने टोका कि भाषण जल्द खत्म करें, नहीं तो एफआईआर हो सकती है। इस पर खरगे ने कहा कि एक मिनट में भाषण खत्म नहीं होगा। चाहे मुझे जेल भेज दो। 
विज्ञापन
भोपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार शाम को सभा को संबोधित करने पहुंचे। चुनाव प्रचार का समय खत्म हो रहा था। इस पर खरगे को कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा समेत मंच पर मौजूद नेताओं ने टोका कि भाषण जल्द खत्म करें, नहीं तो एफआईआर हो सकती है। इस पर खरगे ने कहा कि एक मिनट में भाषण खत्म नहीं होगा। चाहे मुझे जेल भेज दो। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भोपाल के बैरसिया और दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर अंतिम दिन जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर भाजपा के कुशासन व जंगलराज का अंत करेगी। भाजपा सरकार पर भष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल में भाजपा सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए हैं। मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार है। कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपा सरकार के घोटाले की जांच करवाई जाएगी। 

पीएम मोदी पर निशाना साधा 
खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इतना घूम रहे हैं कि मानो वे खुद ही विधानसभा के उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी अपने अपने प्रधानमंत्री के कार्य छोड़कर चुनाव प्रचार के लिए गली-गली घूम रहे हैं। खरगे बोले पीएम मोदी ने कहा था कि 15 लाख रुपये देंगे, हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। मोदी जी रोज एक क्विंटल झूठ बोलते हैं। इस देश में 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली है, लेकिन मोदी जी पांच दस हजार पद ही भरते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस की वजह से संविधान बचा 
खरगे ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र और संविधान कांग्रेस की वजह से बचा है। भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया? आजादी के बाद इस देश में एक सुई नहीं बनती थी, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने रॉकेट तक तैयार कर भेज दिया। कांग्रेस ने देश में इंजीनियर कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, वन अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया। कांग्रेस गरीबों के लिए काम करती है। 

भाजपा ने खेती पर जीएसटी लगा दिया 
खरगे ने कहा कि भाजपा की सरकार ने खेती पर भी जीएसटी लगा दिया। आज किसानों के ऊपर लगभग 25 हजार रुपयों का टैक्स लगा है। भाजपा सरकार ने डीजल महंगा कर दिया। खाद पर पांच प्रतिशत जीएसटी, ट्रैक्टर पर 12 प्रतिशत जीएसटी, पेस्टिसाइड पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें