फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: कमलनाथ बोले-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी की तरह मान्यता दे वेतन देने का नियम बनाएंगे

Mon, 13 Nov 2023 04:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी की तरह मान्यता दे वेतन देने का नियम बनाएंगे। 
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की तरफ से वोटरों को साधने वादे और दावे किए जा रहे है। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने बड़ा एलान किया है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुपोषित नारी व सुपोषित शिशु से खुशहाल मध्यप्रदेश का नव-निर्माण होगा और मैं इसके लिए वचनबद्ध हूं। सुपोषण अभियान में आंगनबाड़ी कायकर्ताओं और सहायिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस सरकार आंगनबाड़ियों को नर्सरी स्कूल की तरह विकसित करेंगे एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका / मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी की तरह मान्यता देते हुए वेतनमान देने का नियम बनायेंगे, जिसमें वेतन वृद्धि, पदोन्नति, अनुकम्पा नियुक्ति, मातृत्व अवकाश एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा देने के लिए न्याय करेंगे।
विज्ञापन


पीसीसी चीफ ने वादा किया कि नीति में प्रावधान कर मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का दर्जा देने का उपाय करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका / मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्वयं का आवास बनाने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध करायेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका / मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का परिवार सहित 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा करायेंगे। परियोजना अधिकारी व सुपर वाइजर की ग्रेड-पे सुधारेंगे एवं पदोन्नति करेंगे। निष्कासित किए गए संविदा ECCE कोऑर्डिनेटर एवं NNM योजना के आउटसोर्स कर्मचारी को सेवा का अवसर प्रदान करेंगे, प्राथमिकता देंगे, वर्तमान में NNM योजना के आउटसोर्स कर्मचारियों को निरंतर सेवा के अवसर प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें