फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: कमलनाथ बोले- बेटियों के लिए 3000 की घोषणा करने के बाद BJP ने मारी पलटी, संकल्प पत्र से घोषणा गायब

Sat, 11 Nov 2023 05:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बेटियों को 3000 रुपए देने की घोषणा करने के बाद भाजपा ने पलटी मार ली है। भाजपा के संकल्प पत्र से यह घोषणा गायब है। उन्होंने सीएम शिवराज से पांच सवाल भी पूछे। 
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर घोषणा पत्र की जगह अपना झांसा पत्र जारी किया है। शिवराज जी की झूठ की मशीन ने महिलाओं को धोखा देने की सारी हदें लांघ दी हैं। पिछले छह महीने से भाजवा बेवकूफ बना रही है कि महिलाओं को तीन हजार रुपए महीने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में इस बारे में एक शब्द भी नहीं लिखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में एक भी शब्द नहीं बोला। आज मप्र की जनता जान गई है कि लाड़ली बहना योजना शिवराज सिंह चौहान का फ्रॉड था। इस योजना को खुद भाजपा के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व ने सार्वजनिक मंच से खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को नौकरी नहीं, बहनों को सम्मान नहीं, किसानों की कर्जमाफी नहीं, कर्मचारियों को पेंशन नहीं, ओबीसी को आरक्षण नहीं भाजपा का यही संकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र में जनहितैषी वादे है। वहीं, भाजपा के संकल्प पत्र में जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान से पांच सवाल पूछे:-
1. कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ कर रही है, आप क्या कर रहे हैं?
2. कांग्रेस बैकलॉग के दो लाख पद कर रही है, आप क्या कर रहे हैं?
3. कांग्रेस 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर दे रही है हाफ,आप क्या कर रहे है?
4. कांग्रेस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे रही है, आप क्या कर रहे हैं?
5. कांग्रेस ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दे रही है, आप क्या दे रहे हैं? 

कमलनाथ ने कहा कि 18 साल से झूठ की बुनियाद पर खड़े शिवराज जी इन सवालों का जबाव नहीं देंगे। लेकिन मप्र की जनता आगामी 17 नवम्बर को वोट की मशीन पर उंगली दबाकर झूठ की मशीन को नष्ट कर देगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें