फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: सरकारी कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा, चुनाव आयोग ने नहीं दी अनुमति

Wed, 15 Nov 2023 10:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% प्रतिशत बढ़ाने की चुनाव आयोग ने अनुमति नहीं दी है। प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की अनुमति मांगी थी।  
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी। आयोग ने सरकार को अनुमति नहीं दी है। ऐसे में अब सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए चुनाव परिणाम आने तक इंतजार करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर महंगाई भत्ता बढ़ाने अनुमति चुनाव आयोग से मांगने संबंधी जानकारी शेयर की थी। 
विज्ञापन


तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा कि प्रदेश के 7:50 लाख कर्मचारी को 4% प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं 4.50 चार लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को महंगाई राहत की अनुमति चुनाव आयोग द्वारा न देने से कर्मचारी एवं सेवानिवृत कर्मचारी निराश हैं। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार के समय वित्त विभाग के 12% से 17% देने के आदेश पर नई सरकार बनने पर रोक लगा दी थी। इसका नुकसान कर्मचारियों को ही हुआ था। उन्होंने कहा कि अब यदि इस प्रस्ताव को नई सरकार नहीं मानती है तो कर्मचारी वर्ग 500 करोड़ रुपये के लाभ से वंचित हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें