फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: वीडी शर्मा बोले- पीएम पर विवादित टिप्पणी कर राहुल अपनी मंदबुद्धि को सामने लाए

Tue, 21 Nov 2023 10:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी मंद बुद्धि को सामने लाएं हैं। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विवादित टिप्पणी की है, इससे भाजपा नेता भड़क उठे हैं। दरअसल, वर्ल्ड कप के मैच में ऑस्ट्रेलिया से इंडिया टीम हार गई थी। इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में मौजूद थे। इसे मुद्दा बनाकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहा है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल भाजपा कार्यालय में राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए जो शब्दों का प्रयोग किया गया है, उससे वह अपनी मंद बुद्धि को सामने लाए हैं। यह देश के 130 करोड़ लोगों का अपमान है। देश के अंदर कांग्रेस नेस्तनाबूद हो रही है। 
विज्ञापन


कानून क्या दिग्विजय सिंह की जेब में है?
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत अन्य लोगों के आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज होने पर वीडी शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। शर्मा ने कहा कि क्या कानून दिग्विजय सिंह की जेब में है? क्या वह कानून का पालन नहीं करेंगे? उन्होंने कहा कि मैं तो कहूंगा कि और धाराएं लगानी चाहिए। उन्होंने लोगों को भड़काया। शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन ने उन्हें धरना कैसे देने दिया। 
बता दें, कांग्रेस नेता के ड्राइवर सलमान खान की हत्या के मामले में धरना देने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा समेत 60 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर खजुराहो थाने में दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें