फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में अमर उजाला, 'सत्ता के संग्राम' में मतदाताओं ने गिनाए विकास कार्य

Fri, 03 Nov 2023 08:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (3 नवंबर) पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचा है। सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों के साथ मतदाताओं ने क्षेत्र के मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन
चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही 230 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां छिंदवाड़ा पहुंचा है, जहां सुबह के वक्त आम मतदाताओं से अमर उजाला ने चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। अमर उजाला के मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन




अमर उजाला से चर्चा में महेंद्र शर्मा कहते हैं कि कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में विकास किया है। मध्यप्रदेश में इस बार सरकार बदलेगी और कमलनाथ आएंगे। उन्होंने सड़कों से लेकर शहर के विकास में कई नए काम किए हैं। इमरान खान कहते हैं कि कमलनाथ ने छिंदवाड़ा का विकास किया है। जिन विकासकार्यों की सौगात वो देते हैं शिवराज उन्हीं के नारियल तोड़कर अपने नाम कर लेते हैं।

कृपा शंकर कहते हैं कि कमलनाथ इतने वर्षों से यहां के सांसद रहे हैं उन्होंने यहां काम नहीं किया। कृपा शंकर कहते हैं कमलनाथ ने काम नहीं किया है बल्कि शिवराज सिंह ने छिंदवाड़ा का विकास किया है। इफ्तिकार उद्दीन खान कहते हैं कि बिजली का बिल दो हजार रुपये से ज्यादा आ रहा है। कितने यूनिट बिजली जली बताते नहीं हैं। कोई सुनवाई नहीं होती। छिंदवाड़ा में इस बार सरकार बदलेगी। दिलीप कहते हैं कि छिंदवाड़ा का 75 फीसदी विकास कमलनाथ ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें