फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: राम के नाम पर सियासत तेज, दिग्गी बोले-राम हमारे इष्टदेव, चुनाव में धर्म का उपयोग करना गलत

Sun, 29 Oct 2023 03:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भाजपा के बयान पर दिग्विजय सिंह ने रविवार को पलटवार करते हुए कहा कि राम हमारे इष्टदेव हैं। लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग करना गलत है। 
विज्ञापन
सीमए शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राम मंदिर को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस में राम मंदिर का श्रेय लेने को लेकर बयानबाजी तेज है। अब भाजपा नेताओं के बयान पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि मैं सनातन धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और एक अच्छा हिंदू हूं। राम हमारे इष्टदेव हैं। हम सनातन धर्म का पालन करते हैं, लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग करना प्रतिबंधित हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपए का दान दिया और मैंने 1 लाख 11 हजार दिया। जिसका चैक मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा कि ट्रस्ट में जमा करा दीजिए। उन्होंने वापस भेज दिया कि आप ही जमा कराइये। हमने जमा करा दिया।  
 
बता दें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को कांग्रेस से सवाल किया था कि कांग्रेस स्पष्ट करें कि वह राम के विरोध में है या राम मंदिर के विरोध में है। इसको लेकर पूछे सवाल पर ही दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें