फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: MP में विपक्षी गठबंधन INDIA में कलह, कांग्रेस का सपा से दगा, अखिलेश बोले-6 सीट की जगह दी शून्य

Thu, 19 Oct 2023 08:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में विपक्षी गठबंधन INDIA में कलह खुलकर सामने आ गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 6 सीटों पर विचार करने की बात कही गई, लेकिन जब सूची सामने आई तो सपा को शून्य मिली। भाजपा ने इस पर तंज कसते हुए ठगबंधन बताया। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर मतभेद सामने आ गया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे नेता ने बैठक बुलाई। उसमें समाजवादी नेताओं को रात एक-एक बजे तक बैठाया। 6 सीटों पर विचार करने के लिए कहा गया, लेकिन जब सूची सामने आई तो उसमें सपा को शून्य मिली। उन्होंने यहां तक कहा कि जैसा व्यवहार समाजवादी पार्टी के साथ होगा। वैसा ही व्यवहार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


...हम कांग्रेस के नेताओं के फोन भी नहीं उठाते 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अपनी एक एक सीट की परफार्मेंस बताई। हम कब और कितनी बार जीते। किन सीटों पर हम नंबर दो रहे। यादव ने कहा कि यदि मुझे पहले दिन पता होता कि इंडिया गठबंधन का विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है, तो हम उसमें कभी हमारी पार्टी के लोग मिलने नहीं जाते। ना ही हम कांग्रेस के लोगों को सूची देते और ना कांग्रेस के लोगों का फोन उठाते, लेकिन उन्होंने कहा है कि गठबंधन नहीं है तो हम स्वीकार करते है कि गठबंधन नहीं है। और यदि गठबंधन उस समय केंद्र के लिए होगा तो उस समय विचार किया जाएगा।

यह कहा था कमलनाथ ने 
भोपाल में कुछ दिन पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा था कि सपा से कई तरह की बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा को हराने के लिए एक साथ है। हालांकि कमलनाथ ने कहा था कि गठबंधन में कुछ जटिलताएं है। उन्होंने कहा कि यदि वह कहते हैं कि हम आपके प्रत्याशी को टिकट देंगे, लेकिन हमारा प्रत्याशी कहता है कि वह सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। ऐसी बातें सामने आई हैं। 
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी कैंसिल
विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन की रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में भोपाल में आयोजित होना था, लेकिन यह रैली रद्द हो गई थी। उस समय सामने आया था कि प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी को लेकर रैली कराने में असमर्थता जता दी थी। मध्य प्रदेश में गठबंधन की सहयोगी पार्टी सपा के साथ आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में है। 

भाजपा बोली- यह तो ठगबंधन निकाला 
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि गठबंधन नहीं यह तो ठगबंधन निकला। ठगे जाने की शुरुआत समाजवादी पार्टी से हुई। मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने अखिलेश यादव के साथ छल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सूची भी ले ली और फिर ठेंगा भी दिखा दिया। बेचारे अखिलेश यादव को कांग्रेस की मोहब्बत वाली दुकान से सिर्फ मिला  तो केवल धोखा। लेकिन यह भी गौर करने वाली बात है कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस को उसकी हैसियत बता दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें