फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: रीवा में बोलीं मायावती- भाजपा-कांग्रेस खत्म करना चाहती हैं आरक्षण, EVM पर फोड़ा हार का ठीकरा

Thu, 09 Nov 2023 10:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

MP Election 2023: चुनावी बिगुल बजने के बाद जिले में अलग अलग राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारकों के पहुंचने का दौर जारी है। बुधवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रीवा पहुंची। SAF मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
 
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतीं मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के चलते लगातार तमाम राजनीतिक पार्टियों से स्टार प्रचारक और अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रदेश भर के दौरे पर हैं। फिर चाहे वह कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी या फिर अन्य कोई दल के नेता हो। अपना-अपना दमखम दिखाते हुए चुनावी मैदान में है। अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के साथ ही जनता से वोट की अपील लेकर बुधवार को बासपा सुप्रीमो मायावती एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंची और SAF मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


EVM पर फोड़ा ठीकरा
 बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने किसी दल से समझौता नहीं किया। इस दौरान बसपा प्रमुख ने बीजेपी सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर ये पार्टियां दलित, शोषित और वंचित का ख्याल रखती, तो काशीराम को अलग पार्टी न बनानी पड़ती, इस दौरान मायावती ने उत्तरप्रदेश के पिछले चुनाव में हार का कारण EVM को बताया और कहा कि कांग्रेस और बीजेपी आरक्षण ख़त्म करने का काम कर रहीं हैं, जब कि दलित, पिछड़ों को निजी क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए था।



धन कुबेरों के धन से चलने वाली पार्टियां
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने काशीराम के निधन पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया, इतना ही नहीं महिलाओं के लिये दिये गये 33 प्रतिशत आरक्षण में भी एसटी, एससी, और ओबीसी महिलाओं को आरक्षण का प्रतिशत तय नहीं किया गया, जिससे बीजेपी और कांग्रेस की मानसिकता प्रदर्शित होती है, बीजेपी सहित अन्य दलों पर कटाक्ष करते हुए मायावती ने कहा कि ये धनकुबेरों के धन से चलने वाली पार्टियां हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम से चलने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें