फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: महेश्वर पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम', लोगों ने खोली विकास कार्यों की पोल

Thu, 09 Nov 2023 09:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (9 नवंबर) खरगोन के महेश्वर पहुंचा है। सुबह-सुबह आम मतदाताओं ने अपने मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन
महेश्वर में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही 230 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचा है, मतदाताओं से अमर उजाला ने चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। अमर उजाला के मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन




अमर उजाला से चर्चा में रज्जू सेठ कहते हैं कि हमारे यहां इंजीनियरिंग कॉलेज की मंजूरी मिली थी, लेकिन सांसद लेकर चले गए। यहां कारखाने आये थे, लेकिन कारखाने आते हैं और चले जाते हैं। नेता यहां आते हैं और वोट लेने के बाद चले जाते हैं। यहां मजदूरी बहुत कम है। किसानों को सिर्फ आठ घंटे बिजली मिलती है। स्थिति बहुत खराब है। 

राजेंद्र यादव कहते हैं कि यहां काम नहीं हो पाते हैं। विजय लक्ष्मी यहां की विधायक हैं यहां कोई बड़ा काम नहीं हुआ। यहां कॉलेज नहीं है। बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता है।  
विज्ञापन


घनश्याम सोलंकी कहते हैं कि यहां कि सड़कें बहुत संकरी हैं। नर्मदा मार्ग में बार-बार ट्रैफिक जाम हो जाता है। उसे चौड़ा नहीं किया जा रहा है। वहां आम जनता को समस्या होती है। लोगों को काम नहीं मिल रहे हैं। 

फिरोज इकबाल कहते हैं कि महेश्वर में अस्पताल की परेशानी है। इलाज के लिए धामनोद जाना पड़ता है। गरीबों को बहुत परेशानी होती है। सोनोग्राफी, ऑपरेशन की सुविधा होनी चाहिए। महिला चिकित्सक की कमी है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें