फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा में चौरई विधानसभा में उम्मीदवार की घोषणा पर संशय, कांग्रेस ने छह नाम किए होल्ड

Mon, 16 Oct 2023 02:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Election 2023: चौरई से पूर्व एमएलए रहे पंडित रमेश दुबे टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं । जबकि यहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नाम को लेकर पार्टी में गहन मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला,
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की जिसमें छिंदवाड़ा विधानसभा को छोड़कर बाकी सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई, जबकि बात बीजेपी की करें तो बीजेपी ने अपनी कर सूची जारी कर 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं चौरई विधानसभा की सीट पर प्रत्याशी का नाम अभी तक डिक्लेअर नहीं हुआ है। ऐसे में इस सीट को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल चौरई से पूर्व एमएलए रहे पंडित रमेश दुबे टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं । जबकि यहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नाम को लेकर पार्टी में गहन मंथन चल रहा है। किसी एक का नाम एक-दो दिन में डिक्लेयर हो सकता है। यदि यहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह को टिकट नहीं मिलती है तो, उनके दावेदार नाराज हो जाएंगे इसको लेकर भी पार्टी डैमेज कंट्रोल की रणनीति बना रही है। वहीं दूसरी तरफ जो जुन्नारदेव में आशीष ठाकुर ,अमरवाड़ा में उत्तम ठाकुर, परासिया में ताराचंद बावरिया और सौसर में अजय चौरे टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं, ऐसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान के साथ असंतुष्ट यह चारों दावेदार पार्टी की टेंशन बढ़ा सकते हैं ऐसी अंदर खाने में चर्चा चल रही है। 

बढ़ रहा असंतोष, बड़ा फैसला ले सकते हैं असंतुष्ट नेता
पार्टी में टिकट वितरण से नाराज चल रहे नेता आने वाले समय में बड़ा फैसला ले सकते हैं ऐसा उनके सूत्र बता रहे हैं क्योंकि पार्टी में नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा जिन संगठन प्रभारी को दिया गया था उनसे कोई भी नेता मानने को तैयार नहीं है। यदि चौरई से पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह को टिकट नहीं मिलती है तो यहां एक बड़ा गेम हो सकता है ऐसा बताया जा रहा है। जो आने वाले समय में पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें