सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी को कहा तस्कर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर मालवा जिले के सुसनेर में की विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी को तस्कर कह दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगर मालवा मध्य प्रदेश जिले के सुसनेर विधानसभा मुख्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने मिडिल स्कूल ग्राउंड सुसनेर में विशाल आमसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन्हें शर्म नहीं आई एक तस्कर को उम्मीदवार बना दिया। शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता से अपील की कि किसी तस्कर को नहीं जिताना है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आप सब के लिए जितना कोमल हूं अपराधियों के लिए वज्र से भी अधिक कठोर हूं। इनके लिए मामा का बुलडोजर तैयार है। शिवराज सिंह चौहान ने यहां अपनी योजनाओं की तारीफ की और लाडली बहन योजना को लेकर कहा की बहनों के खातों में जब तक तीन हजार महीना नहीं पहुंचाऊंगा चैन की नींद नहीं सोऊंगा।