मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के मदतान से ठीक पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के करीबी हीरा लाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धि ने हीरा लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। उनके साथ करीब 20 कांग्रेसियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।
हीरा लाल का भाजपा में शामिल होना राजगढ़ कांग्रेस में टूट के तौर पर देखा जा रहा है। हीरा लाल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं।