फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासों का सितम: मंदसौर में बहू ने प्रताड़ना से तंग होकर गटका जहर, तो दूसरी बहू को सास ने खिलाई चूहा मार दवाई

Wed, 27 Dec 2023 05:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

पीड़िता ने पुलिस को अस्पताल के दस्तावेज दिखाते हुए सास मुशरफ बी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने सास से खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले में सीतामऊ थाना क्षेत्र के अरगड़ा बस्ती की रहने वाली विवाहित महिला ने सास पर जबरन जहर पिलाने और जान से मारने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सास के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीतामऊ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शबाना पति अजहर हुसैन शेख 20 वर्ष ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका निकाह दो वर्ष पहले जहर पिता जाकीर हुसैन शेख से हुआ था। शादी के बाद से ही सास मुशरफ बी उसके साथ झगड़ा करने लगी थी। 23 दिसंबर को जब पति, ससुर और देवर घर से बाहर गए थे। इस पर सास मुशरफ बी ने उसे जबरन पकड़कर घर में रखी चूहे मारने वाली दवाई का पाउडर मुंह में डाल दिया। 

ऐसे में उसने किसी तरह अपने पिता अय्यूब खान को फोन पर इसकी जानकरी दी। पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। पीड़िता ने पुलिस को अस्पताल के दस्तावेज दिखाते हुए सास मुशरफ बी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने सास से खिलाफ धारा-307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सास करती थी बहू को प्रताड़ित, की आत्महत्या
मंदसौर की सीतामऊ थाना पुलिस ने विवाहिता की आत्महत्या के मामले में जांच के बाद मृतिका की सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीओपी निकिता सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मृतिका की सास के खिलाफ प्रताड़ित करने के सबूत मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर को लदुना निवासी इरफाना बी 22 वर्ष पति कोहिनुर ने जहर खा लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में शहर कोतवाली के मर्ग दर्ज किया, जिसकी जांच सीतामऊ एसडीओपी निकता सिंह ने की। मामले में मृतका के ससुराल और मायके वाले परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए।

जांच में सामने आया कि मृतिका की सास आजिदा पति न्याज मोहम्मद उससे झगड़ा कर मृतिका के चरित्र पर सवाल उठाती थी। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर मृतका इरफाना बी अपने पिता के पास चली गई थी। इसके बाद पिता ने उसे समझाकर वापस सुसराल भेज दिया था। सास के तानों और रोज के झगड़े से प्रताड़ित होकर इरफाना ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले में जांच के बाद सास के खिलाफ सबूत मिलने पर पुलिस ने सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें