मध्य प्रदेश में कोरोना 44 नए संक्रमित मिले
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे है। शनिवार को प्रदेश में 6973 जांच में 44 नए पॉजिटिव मिले है। इसमें सबसे ज्यादा पॉजिटिव इंदौर में 11 आए है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 15 मरीज भर्ती है। इनमें 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 42 हजार 779 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 31 हजार 794 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10337 की मौत हो चुकी है। शनिवार को 49 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 248 एक्टिव केस है।
15 जिलों में मिले नए संक्रमित
प्रदेश में बालाघाट में 3, बैतूल में 1, भोपाल में 7, डिंडौरी में 2, गुना में 4, ग्वालियर में 3, हरदा में 1, होशंगाबाद में 2,इंदौर में 11, जबलपुर में 1, मंडला में 2, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 3, सीहोर में 1, शिवपुरी में 2 में संक्रमित मिले है।