फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: कार चोरी करने के बाद दो घंटे में बना देते थे कबाड़, क्राइम ब्रांच ने कार चोर गिरोह के 6 को दबोचा

Sun, 05 Jun 2022 10:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने चोर गिरोह को दबोचा है। आरोपी कार चोरी करने के बाद कबाड़ी को बेच देते थे, जो उसे काट कर कबाड़ बना देते थे। क्राइम ब्रांच ने 2 कार और 3 कटी कार के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम चोरी के जब्त सामान के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने चोर गिरोह को दबोचा है। आरोपी कार चोरी करने के बाद कबाड़ी को बेच देते थे, जो उसे काट कर कबाड़ बना देते थे। क्राइम ब्रांच ने 2 कार और 3 कटी कार के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर चार पहिया वाहन चोरी के मामले में दर्ज केस की तकनीकी एनालिसिस कर जांच शुरू की। जिसमें थाना टीटी नगर और शाहजहानाबाद के सहयोग से कार चोरी करने वाले आफताब अली उर्फ शाहरुख, मोहम्मद शाहरुख और सोएब अली को गिरफ्तार किया। उनके पास मारुति जेन कार और चोरी करने रैकी में प्रयुक्त मोटरसाइककल होण्डा यूनिकोर्न भी जब्त की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने थाना शाहजनाबाद क्षेत्र से एक मारुति जेन कार एवं कोहिफिजा क्षेत्र से चोरी गई दो कार देवास के रहने वाले नवाब शाह, मुबारक खान, कल्लू शाह के कबाड़ में बेची। जिसके बाद पुलिस ने देवास में तीनों कबाड़ियों से पूछताछ कि उन्होंने आरोपियों से चार कार खरीदना स्वीकार किया। पुलिस ने कबाड़ी नवाब शाह से शाहजनाबाद से चोरी जेन कार भी जब्त की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कबाड़ से पुलिस को चोरी कारों के विण्डशील्ट, बंपर और नंबर प्लेट मिले। पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है। जिसमें अन्य चोरी के वाहन की जानकारी मिलने की संभावना है।
 
पूछताछ में कार चोरों ने बताया कि वह घरों के बाहर एवं रास्ते में खड़ी कारों की मोटरसाइकिल से रैकी करते। इसके बाद लॉक तोड़कर कार चुरा लेते। जिसे देवास में कबाड़ियों को सस्ते दाम पर बेच देते थे। कबाड़ी कार को कुछ ही देर में काट कर कबाड़ बना देते थे।
विज्ञापन

 
क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते हुए बताया आफताब अली उर्फ शाहरुखा कार का लॉकड तोड़ता था। मोहम्मद शाहरुख वाहनों की रैकी करता और सोएब अली कार चोरी करता था। तीनों ही शाहजहानांबाद भोपाल के रहने वाले है। देवास निवासी इकराम उर्फ नवाब शाह एवं कल्लू शाह और इंदौर निवासी मुबारक खान चोरी की कार खरीदने एवं काटने का काम करता थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें