फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update:ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया फिर हुए संक्रमित, प्रदेश में कोरोना से 5 की मौत

Wed, 19 Jan 2022 05:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को 852644 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 7597 लोग संक्रमित पाए गए। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 43973 हो गई है। इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा 2047 नए संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना की तेज रफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मंगलवार को 7597 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेशभर में 852644 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 43973 हो गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन




इंदौर में कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद खराब है। बीते 24 घंटों में 2047 नए प्रकरण सामने आए हैं। वहीं राजधानी भोपाल में 1342 कोरोना संक्रमित मिले। ग्वालियर और जबलपुर में भी कोरोना के नए प्रकरण बढ़ रहे हैं, बीते 24 घंटों में जबलपुर में 514 और ग्वालियर में 642 नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को प्रदेशभर में कोरोना के 3069 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 9.81 फीसदी हो गई है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतक इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और बड़वानी जिले के थे। प्रदेशभर में कोरोना से अब तक 10552 मरीज दम तोड़ चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में ओमिक्रॉन का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। 12 संक्रमितों में ओमिक्रॉन के लक्षण पाए गए थे, जो कि अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।  
 

अन्य जिलों की स्थिति
मंगलवार को आगर मालवा और पन्ना  जिले को छोड़कर अन्य जिलों में कोरोना के नए प्रकरण सामने आए हैं। अलीराजपुर में 59, अनूपपुर में 76, अशोकनगर में 34, बालाघाट में 38, बड़वानी में 109, बैतूल में 59, भिंड में 46, बुरहानपुर में 28, छतरपुर में 66, छिंदवाड़ा में 73, दमोह में 7, दतिया में 75, देवास में 34, धार में 107, डिंडौरी में 12, गुना में 26, हरदा में 58, होशंगाबाद में 97, झाबुआ में 57, कटनी में 58,  खंडवा में 93, खरगौन में 122, मंडला में 7, मंदसौर में 13, मुरैना में 51, नरसिंहपुर में 28, नीमच में 62, निवाड़ी में 38, रायसेन में 28, राजगढ़ में 38, रतलाम में 118, रीवा में 125, सागर में 233, सतना में 39, सीहोर 185, सिवनी में 32, शहडोल में 82, शाजापुर में 26, श्योपुर में 28, शिवपुरी में 170, सीधी में 17, सिंगरौली में 16, टीकमगढ़ में 20, उज्जैन में  215, उमरिया में 70, विदिशा में 78 नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें