भोपाल जेल से फरार आठ सिमी आतंकवादियों के एनकाउंटर को लेकर सियासी सरगर्मी बनी हुई है। इस संबंध ने मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार और मध्यप्रदेश पुलिस को नोटिस भेज दिया है। वहीं बुधवार को राज्य के सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल सेंट्रल जेल का दौरा किया।
LIVE UPDATES
-भोपाल जेल कांड में नया मोड़, NIA जांच से पीछे हटी शिवराज सरकार। भोपाल जेल कांड होने के तुरंत बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA ) से जेल कांड की जांच कराने की बात कही थी। शिवराज ने इस संबंध में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात भी की थी लेकिन अब खबर आ रही है कि राज्य सरकार NIA से जांच नहीं कराएगी।
-भोपाल जेल कांड को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सेंट्रल जेल का मुआयना किया।
-भोपाल एनकाउंटर: आठों आतंकियों के कपड़े फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजे गए।
-वहीं भोपाल जेल कांड की जांच CID ने शुरू कर दी है।
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan visits the Bhopal Central jail to take stock of security situation after #BhopalJailBreak pic.twitter.com/CrCYMKJuDo
— ANI (@ANI_news) November 2, 2016
Clothes of the 8 SIMI terrorists killed in Bhopal encounter sent for forensic test.
— ANI (@ANI_news) November 2, 2016