फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र उपचुनावः शिवराज का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल- गरीबों ने आपका क्या बिगाड़ा था?

Sun, 24 Oct 2021 07:06 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवाह

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बडवाह विधानसभा के बेडिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कोई विकास कार्य तो किया नहीं बल्कि गरीबों को लाभ दे रही योजनाओं को बंद करने का पाप जरूर किया है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बडवाह विधानसभा के बेडिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के उत्थान के लिए संबल जैसी अनेक योजनाएं शुरू की थी। इन योजनाओं को 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया। अब हमने फिर से सभी योजनाएं शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने कोई विकास कार्य तो किया नहीं बल्कि गरीबों को लाभ दे रही योजनाओं को बंद करने का पाप जरूर किया है। अनेक जनहितकारी योजनाएं बंद कर गरीब जनता को बेबस और लाचार बना दिया था। कमलनाथ जवाब दो इन गरीबों ने आपका क्या बिगाड़ा था?
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को भीकनगांव विधानसभा के ग्राम तितरानिया, खारवा और बडवाह के ग्राम बेडिया में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। बेडिया की जनसभा में कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने अंगवस्त्र पहनाकर विधायक बिरला का स्वागत किया। सभा को केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन

कमलनाथ ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मिस्टर बंटाढार चुनाव प्रचार पर निकले हैं। इन्होंने 15 महीने कमलनाथ सरकार में बंटाढार किया। कांग्रेस की सरकार आने पर कमलनाथ ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। कमलनाथ को उनके विधायक सचिन बिरला से मिलने तक का समय नहीं था। वे सिर्फ दलालों और ठेकेदारों से कमरा बंद बैठक करते थे। उसमें ही सब कुछ तय हो जाता था। आज कमलनाथ ट्वीट कर सचिन को बदनाम कर उनका अपमान कर रहे हैं। सचिन ने इस क्षेत्र के विकास के लिए जो भी बातें कही है, उसे पूरा किया जाएगा। 

 कांग्रेस ने हमेशा गरीबों का हक मारा
मुख्यमंत्री चौहान ने आरोप लगाया कि गरीबों को 1 किलो गेहूं, चावल, नमक देने का काम अगर किसी ने किया तो भाजपा सरकार ने किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने किया है, जो नंबवर तक मुफ्त राशन गरीबों को दे रही है। पहली चीज है रोटी, इसलिए सस्ता राशन दे रहे हैं। 1 दिन की मजदूरी में महीनेभर का राशन मिल जाए, ये हमारा प्रयास था। ये कांग्रेस और कमलनाथ ने कभी नहीं किया। कांग्रेस ने तो हमेशा सिर्फ गरीबों के हक को मारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें