फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2025: CM मोहन यादव ने प्रज्ञा के रिजल्ट पर हैरानी जताई, कहा- "ऐसा रिजल्ट पहले कब आया था?"

Tue, 06 May 2025 04:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल

सार

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सिंगरौली की एक बेटी का रिजल्ट देख चौंक गए। दरसअल सिंगरौली जिले की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
MP बोर्ड टॉपर बनी सिंगरोली की प्रज्ञा जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस दौरान जब उन्होंने सिंगरौली जिले की एक छात्रा प्रज्ञा जायसवाल का रिजल्ट देखा तो हैरान रह गए। दरअसल, प्रज्ञा ने 10वीं की परीक्षा में पूरे 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं और पूरे प्रदेश में टॉप किया है। यह नतीजा देखकर मुख्यमंत्री ने कहा, "शिक्षा विभाग वाले पुराने रिकॉर्ड निकालो और देखो कि आखिरी बार कब किसी छात्र को पूरे नंबर मिले थे।" लेकिन उस समय किसी अधिकारी के पास इसका जवाब नहीं था।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार फिर बेटियों ने कमाल किया है। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में बेटियों ने टॉप किया है। उन्होंने कहा कि लड़कों को भी उतना ही समय पढ़ाई के लिए मिलता है, फिर भी वे पीछे क्यों रह जाते हैं, यह उन्हें खुद समझना होगा।

सिंगरौली की बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने रचा इतिहास

प्रज्ञा जायसवाल मध्य प्रदेश के छोटे से जिले सिंगरौली की रहने वाली हैं। उन्होंने एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 500 में से पूरे 500 अंक लाकर सबको चौंका दिया है। प्रज्ञा के पिता का नाम विनय कुमार जायसवाल है, जो पेशे से शिक्षक हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि प्रज्ञा ने बिना किसी कोचिंग के यह शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार को गर्व है, बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रज्ञा ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें:  MP Board Result: 12वीं के वाणिज्य संकाय में ग्वालियर की रिमझिम ने लहराया परचम, प्रदेश में पहला स्थान पाया

प्रज्ञा को विषयवार ऐसे मिले नंबर:

अंग्रेजी: 75 अंक थ्योरी + 25 इंटरनल = 100 अंक

हिंदी: 75 अंक थ्योरी + 25 इंटरनल = 100 अंक

संस्कृत: 75 अंक थ्योरी + 25 इंटरनल = 100 अंक

गणित: 75 अंक थ्योरी + 25 इंटरनल = 100 अंक

विज्ञान: 75 अंक थ्योरी + 25 प्रैक्टिकल = 100 अंक

सामाजिक विज्ञान: 72 अंक थ्योरी + 28 इंटरनल = 100 अंक

यह भी पढ़ें:  बेटियों ने मारी बाजी, 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, 12वीं में प्रियल अव्वल

हर विषय में शत-प्रतिशत अंक पाकर प्रज्ञा ने इतिहास रच दिया है और पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें