फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कांग्रेस में सिंधिया दीमक की तरह थे, उनकी हैसियत जनता ने बता दी

Fri, 26 Aug 2022 05:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर कटाक्ष किया। गोविंद सिंह अल्प प्रवास पर उमरिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिंधिया सहित बीजेपी पर निशाना साधा।
 
विज्ञापन
डॉक्टर गोविंद सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्प प्रवास पर उमरिया जिले में पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बीजेपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सिंधिया को दीमक की संज्ञा प्रदान करते हुए कहा, वह दीमक की तरह कांग्रेस में काम करते थे, जिससे लगातार पार्टी कमजोर हो रही थी। अब वह चले गए हैं तो कांग्रेस आजाद हो गई है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष गोविंद ने कहा, पूरे प्रदेश में भष्ट्राचार का बोलबाला है। प्रदेश की जनता कर्ज में डूबती जा रही है। बीजेपी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, बीजेपी सरकार के आने से पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने विजन 2023 को लेकर बयान जारी करते हुए कहा, सिंधिया के कांग्रेस में रहने से पार्टी कमजोर हो रही थी। उनके जाने से पार्टी ग्वालियर और चंबल संभाग में मजबूत हो गई। उनकी हैसियत क्या है, वो जनता ने उनको बता दिया। सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें