फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में रफ्तार का कहर: ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, चालक समेत दो की मौत; दोनों थे आपस में रिश्तेदार

Thu, 15 Oct 2026 04:10 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 के बानमौर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग दोहराई।
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बानमौर चौराहे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
जानकारी के मुताबिक, बानमौर चौराहे पर नेशनल हाईवे-44 से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और हादसे के बाद के हालात देखकर सहम गए। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- अनूपपुर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला समेत तीन की मौत, एक ने मौके पर तो दो ने अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन


वायरल वीडियो ने फिर दिलाई हादसे की भयावहता
दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हादसे की भयावहता ने एक बार फिर हाईवे पर यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

फ्लाईओवर की मांग, फिर दो लोगों की गई जान
बानमौर चौराहे पर हादसे का यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब स्थानीय लोग लंबे समय से यहां फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि इस चौराहे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई बार गंभीर हादसों के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसी वजह से चौराहे पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय नागरिक पहले भी आंदोलन कर चुके हैं।
विज्ञापन


आखिर कब बनेगा फ्लाईओवर?
दो लोगों की मौत के बाद एक बार फिर बानमौर चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन और संबंधित विभाग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं। साथ ही, फ्लाईओवर निर्माण की मांग पर भी गंभीरता से विचार किया जाए। अब सवाल यह है कि क्या दो जिंदगियों की मौत के बाद जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कदम उठाएंगे? या बानमौर चौराहे पर सुरक्षित आवागमन के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा?

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें