फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elections 2023: मुरैना में सत्ता का संग्राम, जानिए कैसे राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप?

Wed, 25 Oct 2023 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

Assembly Election 2023: भारतवर्ष के दिल मध्यप्रदेश में 2023 का चुनावी रण कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ एमपी के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज मुरैना में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जहां अमर उजाला ने राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत की और उनसे वोट मांगने के मुद्दों की जानकारी ली। इस दौरान अपनी बात रखते हुए नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते भी दिखे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Assembly Election: मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को मुरैना पहुंचा। जहां नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। साथ कई बार वे आपस में उलझते भी नजर आए। वहीं, कई बार कुछ मुद्दों पर बोलने से बचते दिखे।
विज्ञापन




अमर उजाला से बातचीत में कांग्रेस नेता राधारमण दंडवतिया सभापति नगर निगम मुरैना ने कहा कि इस बार चुनाव में एक मुद्दा नहीं है, कई मुद्दे हैं। पहला मुद्दा महंगाई का, भ्रष्टाचार का और बलात्कार का, इन सब में मध्यप्रदेश नंबर एक है। उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी है बीजेपी की सरकार ने। उसे कांग्रेस ने शुरू किया था। किसान को खाद नहीं मिल रही, वे तीन-तीन दिन कतार में लगे रहते हैं। फिर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों के गांव से आने-जाने का खर्च अलग होता है। यही सब मुद्दे हैं, जिस पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि ये जनता चाह रही है। ये कोई बीजेपी, बीएसपी या किसी और के हाथ में नहीं है। ये जनता के हाथ में है। जनता कमलनाथ जी को चाह रही है। उसने तय कर लिया है कि आज पूरे प्रदेश में शिवराज सिंह का जो 18-20 साल पाप है, उसकी मटकी फूटने वाली है और कमलनाथ की सरकार बनने वाली है।
विज्ञापन


बीजेपी के प्रचार में कुछ बातों का काफी जिक्र किया जा रहा है। जैसे हमने महाकाल लोक बनाया, हम ओमकारेश्वर में ऐसा ही विकास करने जा रहे हैं और हम सलकनपुर में भी वैसा ही एक कॉरिडोर देने जा रहे हैं। धर्म को किसी ने उस गरिमा पर पहुंचाया है जहां से पीछे छूट गया था, वो हम हैं। इसको कांग्रेस कैसे देखती है। इसके जवाब में एक कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा तो कुछ नहीं है कि धर्म उन्हीं की बपौती हो। धर्म तो सबका है। 60 वर्षों में कांग्रेस ने जितना धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाया है, उतना इन्होंने दस साल में नहीं बढ़ाया है। ये सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम करते हैं। ये झूठ बोलते हैं धर्म के नाम पर। बताइए राम मंदिर का ताला किसने खुलवाया राजीव गांधी ने खुलवाया। राम मंदिर की पूजा पं. जवाहरलाल नेहरू शुरू करवाई। वर्तमान में भी कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो धर्म को सुरक्षित रखना चाहती है और सुरक्षित रख रही है। बीजेपी लोगों को सिर्फ धर्म के नाम पर लड़ाती है।

भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल पचौरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले का मध्यप्रदेश यहां खड़े कांग्रेस के वरिष्ठों ने देखा है। जबसे भाजपा की सरकार ने यहां हर क्षेत्र में काम किया है। चाहे रोड हो, स्वास्थ्य की सुविधा हो या स्वच्छता की सुविधा हो पूरा काम हमने किया है। वहीं, राम मंदिर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजीव गांधी को देश ने मौका दिया तो क्यों नहीं बनवाया। देश ने पूरे विश्व ने 70 साल तक हमारे राम को टेंट में देखा है। धर्म की बात भाजपा नहीं करती। ये लोग (कांग्रेस) बोलते हैं कि राम मंदिर, हिंदू और ये वो। राम मंदिर को पूरा देश देख रहा है। आप काशी विश्वनाथ को भी देखोगे और मथुरा के अंदर भी देखेंगे। इसके लिए मैं आपको अभी से बधाई दे रहा हूं।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें