फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: सूदखोरों से परेशान युवक डेढ़ साल की बेटी के साथ कुएं में कूदा, दोनों की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

Wed, 05 Jul 2023 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में एक कुएं में पिता-पुत्री के शव मिले हैं। पुत्री डेढ़ साल की है। दोनों घर से बर्थडे पार्टी में जाने का कहकर निकले थे, पर वापस नहीं लौटे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक ने बेटी के साथ कुएं में छलांग लगाकर जान दी है पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जौरा थाना इलाके में दो शव कुएं से मिले हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना में दोनों की मौत हो गई। पता चला है कि युवक को सूदखोर परेशान कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या कर पानी में फेंका गया है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव पानी से निकाले और पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के जौरा थाना इलाके के परसोटा गांव का है। यहां रहने वाला 30 वर्षयी मातादीन धाकड़ मंगलवार को एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ उसकी डेढ़ साल की बेटी भी थी। बुधवार को उनके शव एक खेत में बने कुएं में देखे गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांववालों की मदद से शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। इधर परिवार का आरोप है कि मातादीन को कुछ सूदखोर परेशान कर रहे थे। परिजनों की आशंका है कि हत्या के बाद दोनों के शवों को कुएं में फेंका गया है। 

मृतक की बहन रामबिलासी ने बताया कि भाई खेती करता था। कुछ लोग उधार पैसे देकर उसके साथ दारू पार्टी करते थे। मंगलवार रात 8.30 बजे फोन पर भाई से बात हुई थी। उसने बताया था कि वह कुछ लोगों के साथ है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिवार का कहना है कि मातादीन मंगलवार शाम बेटी को साथ लेकर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें