फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: खाद की किल्लत के चलते किसानों ने घेरा कलेक्टर बंगला, लाइन में खड़े होने के बावजूद भी नहीं मिली खाद

Fri, 14 Jul 2023 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

Morena News: मुरैना जिले में इन दिनों खाद की भारी किल्लत चल रही है। गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया। किसानों का कहना है कि कई घंटे तक लाइन में लगने के बावजूद भी खाद नहीं मिलती है।
विज्ञापन
कलेक्टर बंगले पर किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में खाद की किल्लत के चलते शुक्रवार सुबह किसानों ने कलेक्टर बंगले का घेराव किया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत करते हुए उनकी समस्या सुनी। किसानों का कहना है कि कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी उनको खाद नहीं मिल पा रही है। खाद बांटने के लिए 10 बजे तक भी कर्मचारी सोसाइटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। तहसीलदार की समझाइश के बाद किसान वापस लौट गए।

विज्ञापन


बता दें कि मुरैना में विगत एक सप्ताह से किसान खाद के लिए काफी परेशान हो रहे हैं। खरीफ की फसल में यूरिया डालने के लिए किसान सुबह चार बजे से सोसाइटियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन फिर भी उनको खाद नहीं मिल पा रही है। हालांकि, जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था भी की है, लेकिन यह व्यवस्था भी पूरी तरह से असफल साबित हुई है। खाद नहीं मिलने से नाराज किसान एकत्रित होकर कलेक्टर बंगले पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कलेक्टर बंगले के बाहर हंगामा होने की खबर लगते ही तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने किसानों से बातचीत करते हुए उनकी परेशानी सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि खाद के लिए वे सुबह चार बजे से लाइन में लगे हुए हैं। लेकिन फिर भी उनको खाद नहीं मिली है। तहसीलदार की समझाइश के बाद किसान हंगामा खत्म कर वापस लौट गए। एडीएम नरोत्तम भार्गव का कहना है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। यह पोलिटिकल ड्रामा है, कोई एक व्यक्ति किसानों को बरगला कर कलेक्टर बंगले पर ले गया, किसान भाई धैर्य रखें, सभी को खाद मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें